अमरोहा, जून 12 -- मंडी धनौरा। सीएमओ डॉ.रमाकांत सागर ने गुरुवार को नगर सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने अस्पताल में बनी स्टाफ की कमी को भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। महिला वार्ड, डिस्पेंसरी, कोल्ड चेन रूम, इमरजेंसी वार्ड व जीवन रक्षक दवाओं के स्टाक का भौतिक सत्यापन किया। ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए सभी को पूरी निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में अवैध रूप से क्लीनिक, अस्पताल या लैब संचालित करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने धौलाना सीएचसी में जाना मरीजों का हाल बिना वैध पंजीकरण चल रहे इन केंद्रों को जल्द सील किय...