अल्मोड़ा, मई 4 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सीएमओ डॉ. अरविंद पांगती ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। कहा कि नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवतियां और अन्य मरीज बड़ी संख्या में उपचार को यहां पहुंचते हैं। हर मरीज को बेहतर इलाज दिया जाए। खासकर गर्भवतियों का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जाए कि हर गर्भवती का विशेष ख्याल रखने को कहा। उन्होंने डाक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को अनावश्यक रेफर ना किया जाए। गर्भवतियों को सामान्य और सिजेरियन प्रसव की सुविधा अस्पताल में ही मिले, इसका ध्यान रखा जाए। यहां पीएमएस डा. एचसी गड़कोटी, डीपीएम दीपक भट्ट, डा. कृतिका भंडारी, डा. हेमा रावत, कृष्णा बिष्ट आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.