अमरोहा, अप्रैल 6 -- अमरोहा। शहर में अरबन पीएचसी पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में व्यवस्थाओं का प्रभारी सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। शासन की मंशा मुताबिक मरीजों की जांच व इलाज में लापरवाही न बरतने की डॉक्टर-कर्मचारियों को हिदायत दी।मोहल्ला नई बस्ती में अरबन पीएचसी पहुंचे सीएमओ ने आरोग्य मेले में दवाओं का वितरण और मरीजों की जांच व इलाज की व्यवस्था देखी। इसके बाद अरबन पीएचसी मोहम्मदी सराय और कुरैशी में उपस्तिथि रजिस्टर चेक किया। ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की डॉक्टर-कर्मचारियों को हिदायत दी। मरीजों से उनकी जांच व इलाज के बावत बात कर फीडबैक ली। बताया कि आरोग्य मेले में सभी डॉक्टर व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले। दवाओं के वितरण संग बीमारियों की जांच और इलाज की व्यवस्था सही मिली। आरोग्य मेला ड्यूटी में लापरवाही बरतने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.