हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस। पवित्र श्रावण मास का शुभारंभ होने के साथ ही सकुशल कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन भी सर्किय हो गया है। जिले से गुजरने वाले कांवड़ यात्रा मार्गों पर बनाए गए कांवड़ यात्रियों के लिए चिकित्सक शिविरों का गुरुवार को मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा शिविर में उपस्थित चिकित्सक और स्टाफ को कांवड़ियों को हर संभवन बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। बता दें कि एक माह के श्रावण मास के दौरान जिले से काफी संख्या में कांवड़ियां गंगाघाट सोरों, कछला और राजघाट से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ यात्रा:जनपद के 9 बड़े अस्पतालों में कांवड़ियों के लिए 90 बेड रहेंगे रिजर्व पूरे एक माह तक जिले में कांव...