हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस। पवित्र श्रावण मास का शुभारंभ होने के साथ ही गंगाघाटों से कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवड़ियों का अपने गंतव्य की ओर जाने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। जैसे-जैसे श्रावण मास का महीना आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। सकुशल कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। जिले से गुजरने वाले कांवड़ यात्रा मार्गों पर बनाए गए कांवड़ यात्रियों के लिए चिकित्सक शिविर का लगातार दूसरे दिन शुक्रवार मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा शिविर में उपस्थित चिकित्सक और स्टाफ और आवश्यक दवाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीएमओ ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को कांवड़ियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान कर...