सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को जनपद में लगे सीएम आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने लोटन ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी सिकरी बखरिया, शिवपति नगर व बनकटवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिलने वाली सेवाओं व दवाओं के बारे में जानकारी ली। सबसे पहले उपस्थित पंजिका चेक किया। साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मरीजों के बारे में पूछताछ किया। वितरण दवाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने मरीजों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में धूप बर्दाश्त नहीं कर मिल रहा है। इसके चलते सेहत बिगड़ रही है। यह भी पढ़ें- जन आरोग्य मेला में मरीजों की जांच कर दी दवा ऐसे में सेहत को लेकर सभी को लोग सतर्क व अलर्ट रहें। हल्का भी दिक्कत महसूस होने पर बिना देर किए चिकत्सकीय परामर्श लें। सीएमओ ने ...