रामपुर, अगस्त 15 -- रामपुर। एक से 19 वर्ष तक बच्चों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एल्बेंडाजोल खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ.दीपा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का अभियान के तहत समस्त स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों में 1 से 19 वर्ष तक के लगभग 12 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। शुक्रवार को बिर्र स्कालर अकादमी स्कूल निकट व्योमकेश आरडीए टाउनशिप में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। सीएमओ ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को मापअप राउंड यानि 18 अगस्त को खिलाई जाएगी। बिर्र स्कालर प्रबंधक अकादमी स्कूल के प्रबंधक मुकर्रब खान ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- साढ़े नौ लाख बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल की गोलीली उन्होंने अपील कि अभ...