महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार मिश्रा के साथ आईसीयू में पहुंचे। हर बेड पर भर्ती मासूम पीड़ितों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। परिजनों से इलाज के बारे में पूछताछ की।परिजनों के संतोषजनक उत्तर मिलने पर अस्पताल प्रशासन के साथ डॉक्टर व स्टाफ नर्स की सराहना की। इसके बाद सीएमओ रैन बसेरा पहुंचे। रैन बसेरा को ठंडा रखने के लिए पंखा और कूलर अपडेट रखने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. एवी त्रिपाठी और हास्पिटल मैनेजर डॉ. अंबर इस्लाम हक के अलावा स्टाफ नर्स मौजूद रहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...