हमीरपुर, जून 3 -- मौदहा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं नवागंतुक सीएमओ ने यहां आपातकालीन चिकित्सा कक्ष सहित दवा वितरण व अन्य सभी पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक सहित समस्त डॉक्टरों को बाहर की दवाएं न लिखने की हिदायत दी। डॉ.अलका शुक्ला ने सीएमओ का कार्यभार संभाला है। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण शुरू किया है। बुधवार को उन्होंने मौदहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया है। जहां उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, दवा वितरण कक्ष, अभिलेखागार, स्टोर रूम सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया है। उन्होंने बाहर की दवाएं न लिखने की सख्त हिदायत दी है। सीएमओ के निरीक्षण को पहुंचन से अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मची रही। समस्त स्टाफ अपनी यूनीफार्म में चुस्त दुरुस्त नजर आया है।सीएमओ ने अ...