अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। बरेली से साल 2020 में तबादले के बाद अमरोहा सीएचसी पर तैनाती होने के दौरान ही सीएमओ ऑफिस से अटैच होकर बाबू बने डार्क रूम सहायक को कार्यवाहक सीएमओ ने जोया सीएचसी पर तीन दिन और बाकी तीन दिन जिला अस्पताल की टीबी क्लीनिक में एक्स-रे करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि डार्क रूम सहायक प्रथम शर्मा की तैनाती में गड़बड़ी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। डार्क रूम सहायक को तीन-तीन दिन जोया सीएचसी व जिला अस्पताल की टीबी क्लीनिक में एक्स-रे करने का निर्देश दिया है। टीबी क्लीनिक पर तैनात संविदा एक्स-रे तकनीशियन दिवाकर सिंह को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत माइक्रो प्लान के मुताबिक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से गांव-गाव जाकर एक्स-रे करने का निर्देश दिया। बताया कि कर्मचारियों का वेतन...