गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सीएमओ के नाम पर रुपये मांगने के मामले में एक नया मोड़ आ गया। डीवीआर लेकर आई पुलिस ने जब उसे खंगाला तो पता चला कि वह पूरी तरह से ब्लैंक हैं। एक भी कैमरा चालू हालत में नहीं था।पुलिस ने सीएमओ कार्यालय का डीवीआर लेने के साथ ही आसपास के दुकानों के कैमरों को भी खंगाला था। उसमें अस्पताल संचालक की मौजूदगी दूर से नजर आ रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह अस्पताल संचालक ही है। लिहाजा पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि इस मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।दरअसल, सीएमओ ने खुद के नाम पर फोन कर रुपये मांगने की शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी कि इसी बीच राजेश हाईटेक अस्पताल के संचालक ने एक आईजीआरएस कर सीएमओ के नाम पर 15 लाख रुपये...