सीएमओ डॉ. रश्मि पंत से मिला फार्मासिस्ट संगठन
हल्द्वानी, जुलाई 8 -- कोटाबाग। नैनीताल जिले के फार्मासिस्ट संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट ने किया। बैठक में फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित समस्याओं, विशेष रूप से एमएसीपी, स्थायीकरण एवं मेडिकल रिइम्बर्समेंट के मामलों पर चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संरक्षक आईके जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश टम्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईके आर्या, उपाध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज, जिलामंत्री नंदन गोस्वामी, संगठन मंत्री जितेंद्र, संयुक्त मंत्री प्यारे लाल, कोषाध्यक्ष मनमोहन रौतेला एवं संप्रेक्षक उमेश उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मिलकर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.