सीएमओ डॉ. मुकेश कार्यों में लापरवाही पर निलंबित
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को प्रदेश शासन ने निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया है। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। शासन ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नहीं किए जाने को भी गंभीरता से लिया है। इसके अलावा डॉ.मुकेश पर अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों के पर्यवेक्षण में भी शिथिलता का आरोप लगाया गया है। डॉ. मुकेश कुमार पहले अलीगढ़ में नगर स्वास्थ्य अधिकारी थे। उन्होंने बनारस में 2 जून 2026 को सीएमओ का पदभार ग्रहण किया था। महज दो महीने के कार्यकाल में ही अधीनस्थों में उनके प्रति असंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.