हापुड़, मई 3 -- जनपद हापुड़ के 30 सरकारी अस्पतालों में लगे स्वास्थ्य मेलों का रविवार को सीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। प्रत्येक संडे को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगता है। इनमें विभिन्न बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है। मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसलिए चिकित्सकों की टीम की अस्पताल में ड्यूटी लगाई जाती है। रविवार को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले स्टॉफ पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश, डिप्टी सीएमओ डॉ.योगेश गुप्ता, डॉ.नवीन, डीपीएम सतीश कुमार ने विभिन्न अस्पतालों में व्यवस्थाओं को जांचा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1220 मरीजों ने कराया उपचार उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सीएमओ...