लखनऊ, फरवरी 17 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 10 निजी अस्पतालों में छापा मारा। तीन अस्पताल अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। साथ ही कई अस्पतालों में कचरा प्रबंधन का उचित निस्तारण नहीं मिला। कई अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर भी नदारद मिले। सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर नर्सिंग होम नोडल अफसर डॉ. एपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप सिंह ने टीम के साथ दुबग्गा, ठाकुरगंज और हरदोई रोड के 10 निजी अस्पतालों में छापा मारा। डॉ. एपी सिंह ने बताया कि जीवन ज्योति, मां वैष्णव और इंपल्स अस्पताल में जब टीम पहुंची तो मरीज भर्ती थे। अस्पतालों में मौके पर डॉक्टर भी नहीं थे। नर्स व दूसरे स्टाफ के भरोसे मरीजों का इलाज हो रहा था। टीम ने जब इन तीन अस्पतालों के स्टाफ से सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण का प्रमाण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.