गोंडा, अप्रैल 21 -- करनैलगंज, संवाददाता। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच पड़ताल की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत लाल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नगर के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान सीएमओ अपनी सरकारी गाड़ी में ही बैठे रहे, जबकि एसीएमओ डॉ. जय गोबिंद समेत अन्य कर्मचारी केंद्रों के भीतर जाकर औपचारिकताएं पूरी करते रहे। टीम ने अस्पताल रोड स्थित भारत पैथोलॉजी, रॉयल हॉस्पिटल, एमआई पैथोलॉजी, न्यू सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, त्रिषा पैथोलॉजी और केके डायग्नोस्टिक सेंटर समेत कई संस्थानों का निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान किसी भी केंद्र पर स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएमओ संत लाल पटेल ने कहा कि यह रूटीन चेकिंग है और सभी केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.