सीएमओ को निरीक्षण में सफाई व्यवस्था ध्वस्त मिली
लखनऊ, अप्रैल 13 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कमिश्नर के बाद सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड से लेकर पीने के पानी तक का इंतजाम देखा। प्रसूताओं से बात की। इलाज संबंधी जानकारी हासिल की। साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त मिली। बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। वहां उन्हें ढेरों खामियां मिली थीं। उसके बाद कमिश्नर ने भी अस्पताल का जायजा लिया था। गड़बड़ी मिलने के बाद तत्कालीन सीएचसी अधीक्षिका डॉ. ज्योति कांबले को दूसरे अस्पताल तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर डॉ. चन्दन यादव को अधीक्षक बनाया गया।सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने देर रात अस्पताल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, गायनी विभाग, ओटी व इमरजेंसी सेवाएं देखीं। गायनी वार्ड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.