सीएमओ को निरीक्षण में मिली गंदगी, जताई नाराजगी
कन्नौज, जून 6 -- तिर्वा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शनिवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होने ओपीडी वार्ड, महिला विंग सहित कई वार्डो में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.विकास चन्द्रा शनिवार की दोपहर अचानक सीएचसी तिर्वा पहंचे। यहां सबसे पहले उन्होने महिला विंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होने तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि दोबारा गंदगी पाई गई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़़़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होने ओपीडी वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, स्टोर रूम, कम्प्यूटर रूम समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- सतगावां मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.