सीएमओ को जन औषधि केंद्र और ड्रेसिंग रूम पर लटका मिला ताला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय सुबह करीब 7:58 बजे औचक निरीक्षण के लिए अचानक अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां, अनुशासनहीनता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही सीएमओ की नजर कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार पर पड़ी, जो अपनी बाइक अस्पताल परिसर के अंदर ले जा रहे थे। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। सीएमओ करीब एक घंटे तक अधीक्षक कक्ष में रहे और विभिन्न पटलों के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.