सीएमओ को अस्पताल में सात कर्मचारी मिले अनुपस्थित
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- फर्रुखाबाद। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक चले निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, वार्ड, साफ-सफाई तथा अस्पताल के अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका की जांच में फार्मासिस्ट पवन प्रताप सिंह, डॉ. प्रतिभा , एएनएम उषा देवी, काउंसलर प्रीति यादव, ओटी टेक्नीशियन रिंकी, ऑप्टोमेट्रिस्ट अरविंद कुमार तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.