सीएमओ के निरीक्षण में लैब असिस्टेंट मिला गैरहाजिर, कटेगा वेतन
हापुड़, अप्रैल 28 -- सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने मंगलवार को चार सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें लैब असिस्टेंट गैरहाजिर मिला। जिसका एक दिन का वेतन काटा जायेगा।सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश मंगलवार को पीएचसी भैना में पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल का रिकॉर्ड चेक किया। पीएचसी बहादुरगढ़ और सीएचसी बहादुरगढ़ और आयुष्मान आरोग्य मंदिर नानेई का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान दवाईयों के रख रखाव की व्यवस्था को देखा और स्टॉफ को निर्देशित किया। पीएचसी बहादुरगढ़ में लैब असिस्टेंट अश्विनी गैरहाजिर मिला। जिसका वेतन काटने का निर्णय लिया गया। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि अस्पतालों के निरीक्षण में एक लैब असिस्टेंट गैरहाजिर मिला है। जिसका वेतन काटा जायेगा। यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर रहने के बाद भी वेतन कटौती की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.