सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार के निरीक्षण में सोमवार को एलिया सीएचसी में कई खामियां और जिम्मेदारों की लापरवाहियां सामने आई हैं। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक व बीपीएम को जहां चेतावनी दी है, वहीं काउंसिलिंग में लापरवाही मिलने पर सीएमओ ने अर्श काउंसलर का 15 दिनों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। निरीक्षण में मरीजों की जांच प्रक्रिया में भी कुछ खामियां मिलें, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने खुद की जांच कराकर उपकरण चेक किये। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने सोमवार को एलिया सीएचसी का दौरा किया। सीएमओ ने यहां सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की देखा। उसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। दवा स्टोर में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.