सीएमओ के निरीक्षण में मिली एक्सपायर वैक्सीन दवाइयां
फतेहपुर, फरवरी 18 -- विजयीपुर। पीएचसी में निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मंगलवार को डीएम और सीडीओ के औचक निरीक्षण के बाद बुधवार को एसीएमओ टीम के साथ पीएचसी पहुंचे। कोल्ड चेन कक्ष खुलवाकर वैक्सीन स्टॉक का मिलान कराया गया तो कई एक्सपायर वैक्सीन पाई गईं। दवा कक्ष में भी बड़ी मात्रा में भी एक्सापायरी दवाइयां मिलीं। प्रसव कक्ष के निरीक्षण में भी खामियां सामने आईं। 24 घंटे में कोई प्रसव दर्ज नहीं था, जबकि एक प्रसूता वार्ड में भर्ती मिली। तीमारदार जमीन पर बैठे थे। मौजूद एएनएम बिंदा कुमारी प्रसूताओं को दिए जाने वाले भोजन और पौष्टिक आहार के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। पूछताछ में सामने आया कि प्रसूताओं को नियमित भोजन नहीं दिया जाता, जबकि रजिस्टर में प्रतिदिन पौष्टिक आहार का भुगतान दर्शाया गया है। पीएचसी में रसोई की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.