आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने सोमवार को बरदह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्मिकों से कार्यालय खुलने के बाद तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा हैं। उन्होंने समस्त अधीक्षक और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि होली के दृष्टिगत जिन चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष ड्यूटी निर्धारित की गई है, वे सभी अपने तैनाती स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...