सीएमओ के खिलाफ प्रकीण वाद दर्ज
कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला की कोर्ट ने रिपोर्ट न देने पर सीएमओ के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर समन जारी किया है। कोर्ट ने चकेरी थाना प्रभारी को समन का तामील कराने के आदेश दिए हैं। इस मामले पर अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। हरजेंदर नगर निवासी हर्षित तिवारी ने कोर्ट में चार डाक्टरों समेत छह लोगों के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मां मंजू तिवारी की मौत का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोर्ट ने इस मामले में सीएमओ से विशेषज्ञों का पैनल गठित कर जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। सीएमओ ने कोर्ट में नियत समय पर रिपोर्ट नहीं दी। मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई हुई। सीएमओ की रिपोर्ट न आने पर कोर्ट ने कहा कि तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई। कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.