अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के रिकाबगंज बल्लाहाता में हुई महिला की मौत में सीएमओ ने अपनी आख्या जिलाधिकारी को भेजा है। लेकिन इस आख्या में केवल निरीक्षण का जिक्र है। आख्या में प्रसव के दौरान लापरवाही के बारें में रिपोर्ट नहीं की गई है। जानकारों की मानें तो पुलिस मामले में तभी एफआईआर दर्ज कर सकती है, जब प्रसव के दौरान चिकित्सीय लापरवाही उजागिर हो। इस रिपोर्ट से चिकित्सा सेवा विभाग में तरह तरह की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इसका लाभ आरोपी पक्ष को मिलेगा।प्रकरण में नोडल अधिकारी नर्सिंग डा. आशुतोष श्रीवास्तव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सादमा खान, डा. पीसी भारती की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया था। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी आख्या में कहा है कि मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हास्पिटल का निरीक्षण करने के दौरान डा. अंजली श्रीवास्त...