बहराइच, मई 2 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने शुक्रवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद का अघोषित निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रात करीब नौ बजे जब वे अचानक अस्पताल परिसर में पहुंचे तो वहां का माहौल देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन कक्ष में इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रवि शुक्ल, फार्मासिस्ट अनिल तिवारी और वार्ड ब्वाय रबी अपने-अपने दायित्वों पर तैनात मिले। सीएमओ के औचक दौरे की सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश और डॉ. अशोक सिंह भी तुरंत अस्पताल परिसर में पहुंच गए।डॉ. संजय कुमार ने समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पर संतोष जताया। उन्होंने अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.