सीएमओ कार्यालय व जिला अस्पताल के कर्मी कलक्ट्रेट में करेंगे योगाभ्यास
महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंतर्राष्ट्रीय दिवस को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को कहां योगाभ्यास करना है, इसके लिए निर्देश जारी किया है। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल के कर्मचारी 21 जून को कलक्ट्रेट परिसर में योग करेंगे। सीएचसी चौक और मिठौरा के कर्मचारी चौक परिसर में योग करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल, रतनपुर, नौतनवा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, फरेंदा, अड्डा बाजार, पनियरा, परतावल, घुघली, सिसवा और गोपाला के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी सीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह छह से आठ बजे तक योगाभ्यास करेंगे। योगाभ्यास की फोटो सहित रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस: 21 जून को गांव व नगरों से जिले तक होंगे साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.