सीएमओ कार्यालय में निकला छह फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप
बागपत, मई 18 -- बागपत। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को छह फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी रोज की तरह अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच कार्यालय में काम से आए कुछ लोगों ने अचानक सांप देख चिल्लाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने लाठी-डंडों की मदद से सांप को कार्यालय से निकाला। सीएमओ तीरथ लाल ने बताया कि सांप अचानक कार्यालय में आ गया था। वहीं, पिछले सप्ताह डीआईओएस कार्यालय में भी सांप निकला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.