रायबरेली, फरवरी 17 -- रायबरेली,संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीएमओ कार्यालय में चालक के पद पर तैनात कर्मचारी और विभाग के लेखाधिकारी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को कर्मचारी के कार्यालय के अंदर से निकलने क बाद गेट के बाहर दोनों कर्मचारियों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। सीएमओ कार्यालय गेट पर हो रही मारपीट की घटना को देखकर कुछ देर तक लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके विवाद को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसकी जानकारी करने के लिए कोतवाली प्रभारी का सीयूजी फोन मिलाया गया, ले...