सीएमओ कार्यालय में छापेमारी कर एंटी करप्शन टीम ने आऊटसोर्स कर्मी को उठाया
कन्नौज, जून 5 -- कन्नौज। सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को कानपुर एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में छापा मारकर आउटसोर्सिंग पर तैनात वैक्सीन चेन कोल्ड चेन मैनेजर इरशाद वेग को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी की तीन माह पहले संविदा समाप्त हो चुकी थी बावजूद इसके वह कार्यालय में काम कर रहा था। गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक राजू से विभागीय कार्रवाई का भय दिखाकर रिश्वत मांगी जा रही थी। यह भी पढ़ें- घूसकांड में गिरफ्तार अभियंता का दफ्तर होगा शिफ्ट पीड़ित की शिकायत पर कानपुर एंटी करप्शन टीम प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर अपने 15 सदस्यों के साथ कन्नौज पहुंच गए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.