सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सौंपा आठ सूत्रीय मांग पत्र
हरिद्वार, जून 6 -- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ ने आठ जून को सीएमओ से वार्ता कर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग करने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी और प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर ने कर्मचारियों के वर्दी भत्ते का शीघ्र भुगतान, रिक्त पदों पर सफाई कर्मचारी, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया और चौकीदारों की नियुक्ति, एसीपी का लाभ, सेवा पुस्तिकाओं का पूर्णीकरण तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान की मांग उठाई। प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह और जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि हरिद्वार में वर्षभर आयोजित होने वाले मेलों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए हरकी पैड़ी, पंतद्वीप, रोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.