सहारनपुर, मई 8 -- सहारनपुर,संवाददाता। मानदेय समय से न मिलने सहित अनेक समस्याओं को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना देने के साथ ही हंगामा कर दिया। आशा कार्यकत्रियों के समर्थन में आए प्रधान संजय वालिया की एसीएमओ के साथ तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके साथ ही आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के आश्वासन पर तीन दिवसीय धरना समाप्त हो गया। बता दें कि आशा कार्यकत्रियों का पिछले तीन दिनों से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर धरना चल रहा था। आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में बताया गया कि आशा कार्यकर्ताओं को पिछले छह माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.