गोंडा, अक्टूबर 5 -- गोंडा/रुपईडीह, संवाददाता। आशा व आशा संगिनी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सोमवार को सभी पदाधिकारियों, आशा, व आशा संगिनियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी समस्याओं संबंधी मांग पत्र सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल को सौंपा। मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपे ज्ञापन में संगठन की अध्यक्ष अनीता शुक्ला के नेतृत्व में सभी आशा व आशा संगनियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय 26 हजार रुपए प्रति माह निश्चित समय पर देने, ईपीएफ, पेंशन का लाभ देने सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इसमें सुधा पांडेय ,सरिता देवी, अर्चना ,पुष्पा देवी, सूरत सिंह, संगीता सिंह, रंजन सिंह, चुन्नी देवी ,प्रियंका,नीलम पाण्डेय, किरन मिश्रा, बबिता मिश्रा, ब्रहमावती, सबीहा खातून, शिवानी ,रीमा सिंह ,संगीता मिश्रा, कमलेश कुमारी, ...