सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का हंगामा, बकाया भुगतान व अवैध वसूली रोकने की मांग
औरैया, अप्रैल 10 -- कंचौसी, संवाददाता। बकाया मानदेय के भुगतान और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आशा कार्यकर्ता कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जिलेभर से पहुंचीं आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना दिया और सीएमओ सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के विशेष कार्यक्रमों के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और राज्य वित्त से जुड़े समस्त बकाया भुगतान को 31 मार्च तक पूरा करने की मांग उठाई। इसके साथ ही सभी भुगतान का ब्यौरा सीएमओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने और भुगतान के नाम पर होने वाली अवैध वसूली रोकने के लिए सख्त सर्कुलर जारी करने की मांग की गई। धरने के दौरान आशा कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.