बस्ती, सितम्बर 30 -- बस्ती। सिद्धार्थनगर के बाद अब बस्ती में भी दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। सीएमओ और मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों की असली मुहर व हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर ऐसे प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिनका जिला अस्पताल के मूल रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड तक नहीं है। यूडीआईडी कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया में जांच के दौरान अब तक करीब एक दर्जन संदिग्ध आवेदन पकड़े जा चुके हैं। इनमें कुछ प्रमाण-पत्रों में मुहर और हस्ताक्षर तो सही मिले, लेकिन चिकित्सक की जांच रिपोर्ट में ही गड़बड़ी सामने आई है। इससे आशंका है कि फर्जीवाड़े का दायरा सामने आए मामलों से कहीं 'बड़ा' हो सकता है। इस बाबत दिव्यांग प्रमाण-पत्र के नोडल अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने कहा कि प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में हर स्तर पर जांच की जाती है। यदि...