देवरिया, मई 22 -- देवरिया, निज संवाददाता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरूवार को कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपनी मांगों संबंधित ज्ञापन दिया।उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार दुबे व मंत्री कामेश्वर मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार से बुधवार तक सीएचसी, पीएचसी पर काला फीता बांधकर कार्य किया। इसके बाद भी मार्च, अप्रैल के मानदेय का भुगतान नहीं होने पर संविदा कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया धरना उन्होंने ...