बलरामपुर, अप्रैल 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को विकास खंड गैंसड़ी के ग्राम नौबस्ता स्थित पंचायत भवन में प्रोजेक्ट सम्वर्द्धन के तहत आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति तथा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के समय एएनएम दीपिका उपस्थित रहीं। उनके द्वारा कुल चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जा चुकी थी। साथ ही आठ बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया था। इसके अलावा पांच किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में परामर्श प्रदान किया गया। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गर्भवती महिला एवं बच्चों को समयबद्ध सेवाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.