लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई ) की ओर से सीएमए फ़ाउंडेशन जून 2026 टर्म का परिणाम जारी हो चुका है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा में लखनऊ चैपटर से 132 छात्रों ने परीक्षा दी थी इसमें से 94 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसमें टॉप 10 की सूची में 10 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। लखनऊ चैपटर के चेयरमैन सीएमए नरेन्द्र कुमार ने कहा पिछले साल की अपेक्षा इस बार आल इंडिया परिणाम बेहतर आया है। लखनऊ का चैपटर का परिणाम सबसे बेहतर है। उन्होंने बताया की लखनऊ में कुल 71.21 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। यह भी पढ़ें- सीएमए फाउंडेशन में आरव जैन पहले नंबर पर बता दें ये परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी। छात्र अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।...