लखनऊ, जनवरी 30 -- सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस की शिक्षिका रितु गुप्ता को शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल के लिये गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है। रितु ने यह उपलब्धि क्रेस्ट इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हासिल की है। रितु ने क्रेस्ट टीचर इंग्लिश ओलम्पियाड में 96.19 प्रतिशत अंकों के साथ गोल्ड मेडल के साथ ही सार्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्ट प्रोफिशियन्सी अर्जित किया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...