लखनऊ, अप्रैल 23 -- सीएमएस शॉलीमार वनवर्ल्ड कैम्पस को 10वीं तक सीबीएसई से मान्यता मिल गई है। वहीं सीएमएस के अयोध्या रोड एवं गोल्फसिटी कैम्पसों को सीआईएससीई ने आधिकारिक रूप से आईएससी 12वीं तक की कक्षाएं चलाने की मंजूरी दे दी है। इन दोनों कैम्पसों को अभी तक 10वीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त थी। सीएमएस के कम्युनिकेशन्स हेड ऋषि खन्ना ने बताया कि शॉलीमार वनवर्ल्ड कैम्पस को 10वीं सीबीएसई से मान्यता मिली है। जल्द ही इसे 12वीं कक्षा तक बढ़ाया जाएगा। सीएमएस की 22 शाखाओं में 66 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...