लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ। सीएमएस की ओर से अन्तरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव छह अप्रैल से शुरू होगा। बुधवार को अन्तरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफ-2026) का फेस्टिवल लोगो एवं पोस्टर का अनावरण कानपुर रोड शाखा के ऑडिटोरियम में हुआ। कैथोलिक चर्च के बिशप डॉ. जेराल्ड जॉन मथाइस एवं डॉ. अभिनेता एवं थियेटर कलाकार अनिल रस्तोगी ने फेस्टिवल लोगो और पोस्टर का अनावरण किया। सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि सीएमएस का 15वां बाल फिल्मोत्सव छह से 12 अप्रैल तक सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। सात-दिवसीय बाल फिल्मोत्सव में 53 देशों की 329 शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क दिखायी जाएंगी। डॉ. जेराल्ड जॉन मथाइस ने कहा कि बच्चे इस फेस्टिवल में विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...