सीएमएस में गूंजा विश्व शांति का संदेश
लखनऊ, जुलाई 5 -- सीएमएस कानपुर रोड में आयोजित 15 दिवसीय सीआईएसवी यूथ मीटिंग का 'ओपन डे समारोह' उत्साह और एकता के साथ मनाया गया। समारोह में नन्हें प्रतिभागियों ने संस्कृति और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में वैश्विक समझ, सहिष्णुता और प्रेम की भावना विकसित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सीएमएस के पीआरओ ऋषि खन्ना ने बताया कि आठ जुलाई तक चलने वाली इस मीटिंग का उद्देश्य बच्चों को शांति शिक्षा और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में ब्राजील, इंडोनेशिया, इटली व भारत समेत सात देशों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.