सीएमएस में आठ दिवसीय 'शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
लखनऊ, जून 18 -- सीएमएस ने शिक्षकों के निरन्तर कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आठ-दिवसीय 'इन-सर्विस टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप' गुरुवार को शुरू हुई। वर्कशाप का आयोजन सीएमएस के राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस, गोमती नगर प्रथम कैम्पस, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस एवं कानपुर रोड कैम्पस में किया जा रहा है। प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर व सीनियर सेक्शन के करीब दो हजार शिक्षकों को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ नवीनतम अनुसंधानों से रूबरू करा रहे हैं। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने इस प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। यह भी पढ़ें- डीएवी में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.