सीएमएस प्रधानाचार्य दीपाली गौतम को मिला एजुकेशन लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड
लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या दीपाली गौतम को एजुकेशन लीडर ऑफ द इयर अवॉर्ड 2026-27 के लिए चयनित किया गया है। देश की प्रमुख शैक्षिक पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार तथा विद्यार्थियों के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ प्रधानाचार्या को सम्मानित करता है।दीपाली गौतम ने कहा कि इस पुरस्कार ने एक विद्यालय प्रमुख के रूप में उनकी जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया है। सीएमएस की प्रबंध निदेशिका प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि दीपाली गौतम का नेतृत्व शैक्षिक स्तर को निरंतर बेहतर बनाने, शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए अवसर सृजित करने की प्रतिबद्धता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.