फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने रविवार देर रात मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर का औचक निररीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इनके अलावा उन्होंने साफ सफाई भी देखी। सीएमएस ने कहा कि यहां आने वाले सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जाए। साथ ही सभी वार्डों में विशेष साफ सफाई रहनी चाहिए और पलंग पर साफ चादरें बिछाई जाएं। बाहर की दवा किसी भी कीमत पर नहीं लिखी जाएं। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की समुचित उपचार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सर्वेपरि है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.