हापुड़, मई 8 -- जिला अस्पताल हापुड़ की सीएमएस ने बिना सूचना दिए गैरहाजिर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर नोटिस जारी किया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बीते मंगलवार को एक महिला चिकित्सक की ड्यूटी थी, लेकिन वह बिना सूचना दिए गैरहाजिर रही। जिस कारण मेडिकल के लिए आने वालों को दिक्कत हुई। मामला सीएमओ तक पहुंचा। अब सीएमएस ने बिना सूचना गैरहाजिर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को नोटिस जारी किया है। सीएमएस डॉ.हेमलता ने बताया कि बिना सूचना दिए मंगलवार से इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर गैरहाजिर हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- लक्ष्मीपुर बीईओ ने पुरुष शिक्षक को बनाया शिक्षिका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.