सीएमएस ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण
देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचके मिश्र ने महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं जानने को सुबह औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, विभिन्न वार्डों, एमसीएच विंग, दवा वितरण काउंटर, मरीज पंजीकरण काउंटर का जायजा लिया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर दवा, उपचार तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। डॉ. मिश्र ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.