बरेली, मई 12 -- महिला अस्पताल में सोमवार को प्रशासन अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस, डॉक्टर और कई स्टाफ ड्यूटी से गायब मिले। अल्ट्रासाउंड कक्ष में भी अव्यवस्था मिली। एक स्टाफ के खिलाफ मरीजों ने दुव्र्यवहार की शिकायत की जिसकी जांच शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मीरगंज निधि डोडवाल, अपर उपजिलाधिकारी (सदर) मल्लिका नैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना और सहायक निदेशक मत्स्य गायत्री पाण्डेय ने संयुक्त रूप से जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. त्रिभुवन प्रसाद अनुपस्थित मिले। साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शमी, डॉ. मीनाक्षी भी ड्यूटी से गैरहाजिर मिलीं। नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ में अधिकांश...