लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ। सीएमएस इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के सातवीं के छात्र मोहम्मद समद ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट के तहत अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 95 प्रतिशत अंक लाने पर सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन से नवाजा गया है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने इस मेधावी छात्र के उज्वल भविष्य की कामना की है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 18 देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- गणित विभाग के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...